महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, खिलाड़ी पहनेंगे काली पट्टी
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होनें शुक्रवार करीब तीन बजे मुंबई के एक अस्पताल में अतिंम सांस ली। वे 86 साल के थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद यहां भर्ती किया गया था। अस्पताल ने जानकारी दी कि मनोहर जोशी गंभीर रुप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी के निधन पर दुख जताया है। उन्होनें ट्वीट किया कि मनोहर जोशी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्हें सार्वजनिक सेवा में सालों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई। उन्हें सभी चार विधानमंडलों में सेवा करने का सम्मान मिला है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।
काली पट्टी पहनेंगे खिलाड़ी
बता दें कि मनोहर जोशी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आज के रणजी ट्रॉफी मैच में मनोहर जोशी को श्रद्धांजलि के तौर पर मुंबई के खिलाड़ी आज 2-2 मिनट का मौन रखने के बाद काली पट्टी पहनेंगे।