Dehradun NewsHighlight

पहले कोरोना निगेटिव, वैक्सीन लगाने के बाद पॉजिटिव आए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी

देहरादून : कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह नेगी ने पहले भी कोरोना टेस्ट करवाया था जिसमे उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। फिर उन्होंने वैक्सीन लगाई और अब वो पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी दी गई है कि वैक्सीन लगाने के बाद एंटीबॉडी बनने में तीन महीने लगते हैं। सरकार सभी से वैक्सीन लगाने बाद अपील कर रही है कि कोविड की गाइडलाइन का पालन करें।

वैक्सीन लगाने के बाद पॉजिटिव आई रिपोर्ट

आपको बता दें कि 21 और 22 मार्च को कांग्रेस नेता हरीश रावत कोटद्वार गए थे। सुरेंद्र सिंह नेगी उनसे मिले थे और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। 24 मार्च को हरीश रावत के कारोना पॉजिटिव आने पर उन्होंने भी पत्नी हेमलता नेगी व साथियों के साथ कोरोना का टेस्ट करवाया। इसमें सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई।उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें बुखार आया। डॉक्टर के अनुसार वैक्सीन लगाने के बाद कई व्यक्तियों को बुखार की शिकायत हुई। कहा कि चार-पांच दिन तक मुझे बुखार रहा जिसके बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई जो की पॉजिटिव आई। वहीं उनकी पत्नी हेमलता नेगी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

सुरेंद्र सिंह नेगी के अनुसार उन्होंने कोटद्वार चिकित्सालय मे उपचार करवाया और अब उन्हें हाय सेंटर रेफर किया गया है। उनका इलाज देहरादून में चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वो पहले से स्वस्थ है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि इस बीच में जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवा लें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें