National : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Former Congress President Sonia Gandhi's health deteriorated

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें एडमिट किया गया।

लंबे समय से है फेफड़े से संबंधित परेशानी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है। इस वजह से शनिवार देर शाम को रूटीन जांच के लिए उन्हें अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के निगरानी में भर्ती किया गया है। आज उनकी जांच चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 

TAGGED:
Share This Article