Assembly ElectionsBig NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

पूर्व CM विजय बहुगुणा का बयान, कहीं से भी लड़ें हरीश रावत लेकिन जीतेंगे नहीं

Indian National Congress
देहरादून : भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। हरीश रावत लड़ेंगे या नहीं इसको लेकर अभी तक हरीश रावत ने बयान जारी नहीं किया है। हरीश रावत से कई बार मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा तो उन्होंने यही जवाब दिया कि अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने को कहेगी और टिकट देगी तो वो जरुर लड़ेंगे। लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर नहीं की। वहीं पूर्व मुुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने हरीश रावत पर कड़ा प्रहार किया है।
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने हरीश रावत पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्य की किसी भी सीट से चुनाव लड़े वह चुनाव हार रहे हैं। बीते दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने पहुंचे विजय बहुगुणा ने पत्रकारों से बातचीत की। उनसे कैबिनेट मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत की नाराजगी के साथ ही भाजपा में असंतोष को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का असंतोष नहीं हैं। और पार्टी बड़़े अंतर से चुनाव जीत रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास हर सीट पर कई मजबूत दावेदार हैं और पार्टी उपयुक्त प्रत्याशी का चयन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का असंतोष नहीं हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के किस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाव में बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत किसी भी सीट से चुनाव लड़े। लेकिन उनकी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को राज्य की जनता खारिज कर चुकी है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें