HighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पीएम मोदी से मुलाकात, पिरुल से बने उत्पाद किए भेंट

पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी को श्री बद्री केदार थीम पर बना मफलर व पिरुल से बनी सामग्री भेंट की।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पीएम मोदी से मुलाकात

पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखण्ड की संस्कृति व सरोंकारों पर बहुत अच्छी चर्चा हुई। पूर्व सीएम ने पीएम मोदी को अपनी बड़ी बिटिया कृति की मुहिम हिमालयन थ्रेड्स द्वारा डिजाइन किया श्री बद्री केदार थीम पर बना मफलर व पिरुल से बनी सामग्री प्रधानमंत्री को भेंट की।

पिरुल का सुंदर इस्तेमाल देखकर पीएम हुए खुश

पिरुल का ऐसा सुंदर इस्तेमाल देखकर पीएम मोदी ने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान एकोफ़्रेंडली और पुनः इस्तेमाल हो सकने योग्य कारतूस के विषय में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें