Big NewsNainital News
पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान : 2022 में 50 सीटें जीतेगी कोंग्रेस

हल्द्वानी : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है हरीश रावत का कहना है 2022 में कांग्रेस 50 सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। इस दौरान हरीश रावत ने दमाऊ बजाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता के वोट की बदौलत 2022 में बड़ा बदलाव होगा।
कांग्रेस 2017 की हार का बदला 2022 में प्रचंड बहुमत की सरकार बना कर लेगी। गौरतलब है कि आज हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के दौरे के दौरान सभी कांग्रेसी नेता एकजुट दिखाई दिए। हरीश रावत भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तो वहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस 50 सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।