Big NewsHaridwar NewsUttarakhand

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा की शुरुआत की

bharat jodo yatra harish rawat haridwar
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में डटे हुए थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता भी हरिद्वार में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुसार हरिद्वार में प्रदेश के लोगों की मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। किसानों की समस्या हो अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच हो नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले हो या प्रदेश में अपराध एवं कानून व्यवस्था का मामला हो इन सभी मुद्दों को इस यात्रा में उठाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में कांग्रेस की भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा की शुरुआत मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी से की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जनसभा की।

भारत जोड़ो यात्रा उदलहेड़ी से शुरू होकर लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में संपन्न हुई। इस दौरान हरीश रावत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक अनुपमा रावत, वीरेंद्र जाति, ममता राकेश, रवि बहादुर, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र रावत, सुधीर शांडिल्य, सुशील राठी, आदित्य राणा, हंसराज सचदेवा आदि मौजूद रहे।

वहीं बुधवार 23 नवंबर सुबह 11 बजे यात्रा नसीरपुर से शुरू होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजौलीजट्ट, सिकंदरपुर, मुंडलाना, बुक्कनपुर, गाधारौणा से लढौरा पहुंचकर संपन्न होगी। 24 नवंबर को लंढौरा से शुरू होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहालकी में समाप्त होगी। 25 नवंबर को अलीपुर से अलावलपुर, सुभाषगढ़ में सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर दीनारपुर, एक्ड़कला, बहादुरपुरजट, झाबरी, अंबूवाला बाजार, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ समाप्त होगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गोपाल नारसन के अनुसा इस यात्रा में जिले के ज्वलनशील मुद्दों के अलावा कांग्रेस व विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार रैली के रूप में होगी। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत विधायक एवं अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें