Big NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand Chamoli News

पूर्व CM हरीश रावत पहुंचे चमोली के आपदा ग्रस्त इलाके में, घटना स्थल का लिया जायजा

CHAMOLI TRAGEDY

चमोली : पूर्व सीएम हरीश रावत आपका ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे। बता दें कि हरीश रावत मंगलवार सुबह रविग्राम मैदान हेलीकॉप्टर से पहुंचे औऱ उसके बाद आपदा प्रभावित गांवों की ओर कार से रवाना हुए। हरीश रावत ने घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। बता दें कि सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था कि उत्तराखंड की कष्ट की घड़ी में जब हम एक त्रासदी झेल रहे हैं। मैं उन लोगों को जो अत्यधिक विषम परिस्थितियों में जान हथेली में रख कर बचाव कार्य में लगे हैं, बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ जो इस कष्ट की घड़ी में राज्य सरकार को हिम्मत बधाने का काम कर रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस का मैं विशेष तौर पर जिक्र करना चाहूंगा, उन्होंने इस दु:ख की घड़ी में हमारे साथ खड़े होने की घोषणा के साथ-साथ मदद के लिये आगे आने का भी भरोसा दिया है।

गौर हो कि रविवार को चमोली जिले में अचानक ऋषिगंगा और धौलगंगा नदी में पानी का जलजला आने से रैणी गांव में ऋषिगंगा नदी पर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का डैम धवस्त हो गया था। इसने भारी तबाही मचाई और पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित धौलीगंगा नदी में एनटीपीसी के बांध को भी चपेट में ले लिया। 206 लोगों के लापता होने की खबर है। वहीं 29 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बता दें कि इस प्रलय से 13 गांवों का संपर्क सड़क से टूट गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें