Dehradun NewsHighlight

पूर्व CM ने सुझाया था CM के लिए तीरथ सिंह का नाम, रश्मि रावत ने उतारी थी त्रिवेंद्र रावत की आरती

देहरादून : सीएम पद की शपथ लेने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत परिवार समेत राजभवन पहुंच चुके हैं। लेकिन इससे पहले बता दें कि भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड के नए सीएम के नाम का ऐलान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया था। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के घर पहुंचने पर उनकी पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने उन्हें गुलाब का फूल भी भेंट किया। पत्नी ने नए सीएम का मूंह मीठा किया और आरती उतारी थी। वहीं तीरथ सिंह रावत बेटी और पत्नी समेत कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं।

इतना ही नहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य के होने वाले नए मुखिया तीरथ सिंह के घर पहुंचे थे। जहां उनकी पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की आरती उतारी। इस दौरान तीरथ सिंह के घर पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को तिलक भी लगाया। वहीं बता दें कि त्रिवेंद्र ने ट्विट कर नया सीएम बनने पर तीरथ सिंह रावत को बधाई दी और उन्हें अपना छोटा भाई बताया। जबकि तीरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना बड़ा भाई बताया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें