Haridwar NewsHighlight

BJP के पूर्व विधायक चैंपियन पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड के खानपुर से चार बार के विधायक रह चुके कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर लंढोरा के धोबी समाज के लोगों ने उनके धोबी घाट की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया .

BJP के पूर्व विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप

धोबी समाज के लोगों का कहना है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रात में उन्हें सरकार द्वारा आवंटित की गई जमीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया. जब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने उनके द्वारा किये गए कब्जे को हटवाया जिसके बाद उन्होंने रात में आकर हवाई फायर कर उन लोगो मे दहशत फैलाने का काम भी किया.

पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

धोबी समाज के लोगो ने पूर्व विधायक चैंपियन पर यह भी आरोप लगाया कि प्रणव सिंह आज से नही बल्कि इनके पूर्वज भी बहुत पहले से गरीबो की ज़मीन कब्जाने का काम करते आ रहे हैं. लेकिन अब वह ऐसा नही होने देंगे. धोबी समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर कोतवाली मंगलौर में पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें