उत्तराखंड में जंगलों की आग के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक आग की घटनाओं पर काबू नहीं पाया जा रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 31 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं। जिसमें से 26 घटनाएं कुमाऊं मंडल से तो पांच घटनाएं गढ़वाल मंडल से सामने आईं हैं।
24 घंटे में 31 जगहों पर लगी आग
कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक प्रदेश में जंगल धधक रहे हैं। दिन पर दिन प्रदेश में जंगलों में आग लगे की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में एक-दो नहीं बल्कि आग लगने की 31 घटनाएं सामने आईं हैं। जिसमें से 26 स्थानों पर कुमाऊं में तो पांच स्थानों पर गढ़वाल मंडल में आग लगी है।
34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान
24 घंटों में लगी इस आग के कारण करीब 34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं प्रदेश में इस सीजन में नवंबर-2023 से अब तक 575 वनाग्निन की घटनाएं सामने आईं हैं। जिसमें करीब 690 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंच चुका है।
कुमाऊं में नैनीताल में लगी सबसे ज्यादा आग
जहां ढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगलों में लगातार आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। तो वहीं कुमाऊं में नैनीताल जिले के जंगल सबसे ज्यादा धधक रहे हैं। इसके साथ ही अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत जिले से आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। नैनीताल में आग बुझाने के लिए सेना की मदद भी ली जा रही है।