Big NewsAlmora News

अल्मोड़ा में नहीं थम रहा वनाग्नि का कहर, शिशु निकेतन तक पहुंची आग, मची अफरा-तफरी

अल्मोड़ा में वनाग्नि का कहर थमने का नहीं ले रहा है। बिनसर के बाद अब जंगल की आग नगर के पास बख में संचालित शिशु और नारी निकेतन तक पहुंच गई है। शिशु निकेतन के आग की लपटों में घिरते ही वहां रह रहे बच्चों के साथ ही अन्य स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

अल्मोड़ा में शिशु निकेतन तक पहुंची आग की लपटे

शुक्रवार को अचानक जंगल की आग नगर के पास बख में संचालित होने वाले शिशु ओर नारी निकेतन तक पहुंच गई है। भवन के पीछे लगी आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चों समेत संस्थान का स्टाफ अपनी जान को खतरे में देख अपने कक्षों से निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। देखते ही देखते भीषण आग ने संस्थान को भी घेर लिया।

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

संस्थान के कर्मचारियों ने घटना की सूचना फायर सर्विस को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल विभाग के कर्मियों ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर बच्चों और संस्थान कर्मियों ने राहत की सांस ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें