HighlightAlmora News

दूनागिरी मंदिर के पास लगी आग, बांज के जंगल जलकर हो रहे खाक

गर्मी के मौसम में प्रदेश में जंगलों के धधकने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बीते मंगलवार को भी कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगल धधकते रहे। अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध दूनागिरी के मंदिर के पास के जंगलों में आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों की संपदा जलकर खाक हो गई।

दूनागिरी मंदिर के पास के जंगल में लगी आग

प्रदेश में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार शाम को प्रसिद्ध दूनागिरी मंदिर के पास के जंगलों में आग लग गई। आग देखते ही देखते बड़े इलाके में फैल गई। आग के कारण लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

आग के कारण खाक हो रहे बांज के जंगल

मिली जानकारी के मुताबिक अब भी जंगल में आग लगी हुई है। लेकिन अब तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। अब भी जंगल से आग की लपटें उठ रहीं हैं। आग ने एक हेक्टेयर से भी ज्यादा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे दिन और रात को जंगल धधकता रहा। आग लगाने के कारण वन्य जीवों पर भी संकट गहरा रहा है।

बीते 24 घंटे में 68 वनाग्नि की घटनाएं आईं सामने

तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। मंगलवार को भी प्रदेश के जंगल धधकते रहे। बीते 24 घंटे में 68 घटनाएं सामने आईं। जिसमें से 17 घटनाएं कुमाऊं की तो 44 घटनाएं गढ़वाल मंडल की हैं। इसके साथ ही सात स्थानों पर वन्य जीव क्षेत्र में भी आग लगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें