Almora NewsBig News

वन विभाग ने किया नाबालिग को कर्मचारी मानने से मना, उम्र को लेकर नहीं थम रहा विवाद

अल्मोड़ा के बिनसर में 13 जून को वनाग्नि की घटना में चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी। जिसमें से अभी तक नाबालिग फायर वॉचर
को लेकर गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग अभी भी नाबालिग को अपना कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। कैबिनेट मंत्री के प्रभावित परिजनों से मिलने के बाद भी मामले में कोई हल नहीं निकल सका है।

वन विभाग ने किया नाबालिग को कर्मचारी मानने से मना

वन विभाग अब भी मृतक करन आर्य (17) को अपना अपना कर्मी मानने से मना कर रहा है। अल्मोड़ा के डीएफओ हेम चंद्र गहतोड़ी का कहना है कि मृतक नाबालिग उसके दस्तावेजों में फॉयर वॉचर नहीं है। नाबालिग के फॉयर वॉचर की नियुक्ति संबंधी कोई दस्तावेज उसके पास मौजूद नहीं है। हालांकि विभाग का कहना है की मृतक के पिता को रोजगार दिया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात

सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची थी। इस दौरान मृतक के परिजनों ने कैबिनेट मंत्री के सामने ये मामला रखा था। जिसके बाद भी मामले में कोई हल नहीं निकल सका है। वन विभाग का कहना है की मृतक के परिजनों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन यह किस तरह का रोजगार होगा इसका स्पष्ट जवाब वन विभाग के पास भी नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें