Dehradun NewsBig News

विदेशी महिला में हुई कोरोना की पुष्टि, होटल में किया क्वारंटीन, संपर्क में आए लोगों की होगी जांच

ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र के एक होटल में ठहरी विदेशी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। जिसके बाद प्रशासन ने महिला को होटल में ही क्वारंटीन किया है। इसके साथ ही होटल प्रबंधन को नई बुकिंग लेने के लिए मना कर दिया है।

विदेशी महिला में हुई कोरोना की पुष्टि

बता दें महिला आठ जनवरी को आस्ट्रेलिया से अपनी मां के साथ तपोवन में योग प्रशिक्षण के लिए आई थी। जिसके बाद महिला एक होटल में ठहरी हुई थी। जानकारी के मुताबिक महिला ने शहर के ही एक निजी लैब में अपनी कोरोना जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।

महिला को किया होटल में क्वारंटीन

प्रशासन ने महिला को होटल में ही क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही महिला के संपर्क में आए करीब 70 से 80 लोगों की भी कोरोना जांच की गई है। जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जोशी का कहना है कि सात दिन बाद महिला की दोबारा जांच कराई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें