Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा संघ बेनर तले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में कर्मचारियों की भीड़ उमड़ी। वहीं, कर्मचारियों के कूच से पहले ही सीएम आवास से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कर्मचारियों को रोका।

कर्मचारियों को रोके जाने के बाद भारी संख्या में कर्मचारी सीएम आवास से पहले सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। इसके लिए राज्य स्तर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा बनाया गया है। इसी मोर्चें के बैनरतले लगातार आंदोलन चल रहा है।

मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यही वजह है कि कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम आवास कूच के लिए हर जिले से एक हजार कर्मचारियों को देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। सरकार को इस मसले पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें