Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

अगले चार दिन तक पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बिगड़े रहने के आसार, लगातार हो रही बारिश से मच रही हाहाकार

उत्तराखंड में लगातार बदलता मौसम अब आम जनमानस के लिए मुश्किल का सबब बनता जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक मौसम के तेवर तल्ख रहने की ही संभावना है।

अगले चार दिनों तक बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया की अगले चार दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट होगी। जिस कारण अप्रैल के शुरुवाती दिनों में ठंड का एहसास होगा।

मसूरी के एक होटल का छज्जा गिरने से मलबे में दबे कई वाहन

गुरुवार शाम से ही प्रदेश के अलग अलग क्षेत्र में बारिश का दौर जारी था। जिसके चलते कई जगह नुकसान भी मापा गया। बता दें तेज बारिश से शुक्रवार को मसूरी स्थित सेवॉय होटल का छज्जा गिर गया। जिस से कई वाहन मलबे में दब गए। गनीमत ये रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

रामनगर में बरसाती नाली में नहरी बस पलटी

नैनीताल जनपद के रामनगर-सीतावनी मार्ग पर टेड़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास बरसाती नाले के बहाव में शुक्रवार दोपहर एक यात्री बस बहकर पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्री जान बचाने के लिए उसके ऊपर चढ़ गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण, प्रशासन व फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल निकाला।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें