National

जी 20 शिखर सम्मेलन में मेहमानों को चांदी के विशेष बर्तनों पर परोसा जाएगा भोजन

जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और विश्व के अन्य नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित कलाकृतियों वाले चांदी के विशेष बर्तनों पर भोजन परोसा जाएगा।

बता दें कि आइरिस जयपुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में अपने कुछ चांदी के बर्तनों का प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक विदेशी मेहमानों द्वारा होटलों में प्रवास के दौरान रात्रि व दोपहर के भव्य भोज के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाएगा। बर्तनों में पेय परोसने के लिए गिलास भी शामिल है। 

200 कारीगरों ने बनाए 15,000 चांदी के बर्तन

जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर के लिए 200 कारीगरों ने लगभग 15,000 चांदी के बर्तन बनाए हैं। बर्तनों को बनाने में जयपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों के शिल्पकारों का योगदान है। इसे तैयार करने में 50,000 घंटे लगे। मेटावेयर फर्म का संचालन लक्ष पाबुवाल अपने पिता राजीव पाबुवाल के साथ करते हैं।

सम्मेलन में यह होंगे शामिल  

नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जी 20 के सदस्य देशों के अलावा नौ देशों के प्रमुख, बतौर अतिथि देश, बैठक में हिस्सा लेंगे। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें