Bjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

हल्द्वानी में भोजन माताओं का धरना प्रदर्शन, वेतन बढ़ाकर 18000 रुपये करने की मांग

devbhoomi news

हल्द्वानी में भोजन माताओं ने धरना देते हुए सरकार के समक्ष अपनी कई मांगों को रखा। प्रदर्शन कर रही भोजन माताओं ने कहा कि विगत 15 से 20 सालों से वह स्कूलों में न सिर्फ भोजन माता का काम कर रही हैं बल्कि उन्सर चतुर्थ श्रेणी और सफाई कर्मचारी का भी काम कराया जाता हैं उसके बावजूद उनका वेतन और नियमितीकरण को लेकर सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। उन्हें मात्र 2000 रुपये वेतन दिया जा रहा है, लिहाजा जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तब तक भोजन माताओं का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा.

इस दौरान भोजन माताओं ने उनके वेतन को 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये करने की मांग की है। भोजन माताओं का कहना है कि लंबे समय से वह आंदोलन कर रही हैं लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें