HighlightUttarakhand

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में छा सकता है कोहरा


उत्तराखंड में आजकल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आगामी एक नवंबर से मौसम रहने की संभावना जताई है। आज यानि कि 28 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक सुबह और शाम के समय मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं सुबह और शाम कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। जबकि 31 अक्टूबर के बाद कोहरे की संभावना कम होगी।

किसानों को भी सलाह दी जाती है कि कोहरे से बचाव के लिए फसलों में नियमित रूप से सिंचाई जरूर करें।
वहीं इन दिनों राज्य में दिन का तापमान करीब स्थिर है। जबकि रात के तापमान में करीब 10 डिग्री का फर्क है। ऐसे में देर शाम से लेकर सुबह तक मौसम अपेक्षाकृत ठंडा है।

शुक्रवार 28 अक्टूबर की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। 29 अक्टूबर से लेकर चार नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। चार नवंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छा सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें