Dehradun NewsBig News

सड़कों पर उतरा किसानों का सैलाब, निरंजनपुर मंडी के गेट पर तालाबंदी कर किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में भी किसान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सोमवार को देहरादून में भी भारी मात्रा में आक्रोशित किसान सड़कों पर उतर गए। इस दौरान किसानों में निरंजनपुर मंडी के गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।

बकाया भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन

किसानों का कहना है कि लंबे समय से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते आज उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन फेल्फेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून में स्थित निरंजनपुर मंडी में बकाया भुगतान की मांग को लेकर मंडी के गेट की तालाबंदी की।

किसानों ने की मंडी के गेट पर तालाबंदी

निरंजनपुर मंडी में धरना प्रदर्शन के बीच दोनों गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि भुगतान लिए बिना वह नहीं उठेंगे। किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। जिस कारण मंडी में लोग फंस गए।

प्रदर्शन के कारण सड़कों पर पसरा लंबा जाम

किसानों ने मंडी के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया। परेशान लोगों ने ताला तोड़ने की कोशिश भी की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लोगों को रोकने का प्रयास कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें