Dehradun NewsBig News

देहरादून से अयोध्या तक जल्द शुरू होगी फ्लाइट, सीएम धामी ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। सीएम धामी ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है।

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि शीघ्र ही राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति विराजमान होगी। उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है।

सीएम ने कहा कि देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन के लिए देहरादून से अयोध्या राम जन्मभूमि के लिए सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है। जिससे उत्तराखंड में आए देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना है।

सीएम धामी ने कहा की इन कठिनाईयों के समाधान के लिए प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाने की आवश्यकता है। इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें