National

फ्लाइट के क्रू मेंबर नहीं करेंगे परफ्यूम, दवाओं और डेंटल हाइजीन जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल

फ्लाइट के क्रू मेंबर के लिए नए नियम आ सकते हैं। फ्लाइट के क्रू मेंबर को अब परफ्यूम, दवाओं और डेंटल हाइजीन जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से रोका जा सकता है। जिसका कारण बताया जा रहा है कि इनमें भारी मात्रा में एल्कोहल होता है और उड़ान से पहले या बाद में विमान कर्मियों का किए किए जाने वाला ब्रेथलाइजर टेस्ट को प्रभावित कर सकता है।

बताया जा रहा है कि अगर फ्लाइट के क्रू मेंबर इन सभी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कहीं न कहीं ब्रेथलाइजर टेस्ट पॉजिटिव आ सकता है, जिससे बचने के लिए नारिक उड्डयन महानिदेशालय ये प्रस्ताव लाई है।

कैमरे की निगरानी में होते है परिक्षण

DGCA ने शराब के सेवन के लिए विमान कर्मियों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया है। डीजीसीए प्रमुख ने कहा कि यह केवल एक मसौदा सीएआर (सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स) है जिसे हितधारकों की टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि नियामक डीजीसीए समेत भारत में एयरलाइंस किसी भी उड़ान से पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट को लेकर काफी सख्त रही हैं। यही कारण है कि ऐसे परीक्षण हमेशा कैमरे की निगरानी में होते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें