Big NewsNainital NewsUttarakhand

आयुष अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मिली खामियां, केंद्रीय मंत्री का चढ़ा पारा

Flaws found during inspection of AYUSH hospital
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी में निर्माणाधीन आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आधी अधूरी तैयारी पर अजय भट्ट का पारा चढ़ गया और उन्होंने बजट जारी होने में देरी की बात सामने आने पर बेहद नाराज हो गए। उन्होंने निरीक्षण के बीच ही मुख्यमंत्री को फोन लगाकर जल्द बजट जारी कराने की बात कही। इसके बाद केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने आयुष सचिव और वित्त सचिव को फोन कर अस्पताल में संसाधनों की कमी को पूरा करने के साथ ही बजट की कमी को दूर करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी में निर्माणाधीन आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आधी अधूरी तैयारी पर अजय भट्ट पारा चढ़ गया बजट जारी होने में देरी की बात सामने आने पर बड़ी नाराजगी जताई। अजय भट्ट ने निरीक्षण दौरान की मुख्यमंत्री को फोन लगाकर जल्द बजट जारी कराने की बात कही। साथ ही आयुष सचिव और वित्त सचिव को फोन कर अस्पताल में संसाधनों की कमी को पूरा करने और बजट की कमी को दूर करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी मैंने इस अस्पताल का निरीक्षण किया था और अधिकारियों के मिस मैनेजमेंट के कारण ही अब तक अस्पताल का काम पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा की यह उत्तराखंड का पहला आयुष अस्पताल है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों से यह अस्पताल बन रहा है। इस अस्पताल को जल्द शुरू होना चाहिए लेकिन इस अस्पताल में बैठने के लिए ना कुर्सी है ना ही लिफ्ट है और मरीजों के लिए दवा तक नहीं है, जबकि प्रोजेक्ट पूरा बन चुका है। उन्होंने इस विष्य में मुख्यमंत्री से भी बात की हैं वह इसका संज्ञान ले रहे है है और जल्द ही इसको शुरू करा दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें