Haridwar NewsHighlight

पांच साल की नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, आरोपी किशोर को किया गिरफ्तार

हरिद्वार के सिडकुल थाना में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम देने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोर को न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

पांच साल की मासूम के साथ किया था दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चों के परिजन उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले हैं। दोनों परिवार हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में भी आस-पास रहते हैं। शुक्रवार को पांच साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान दूसरे परिवार का 15 साल का किशोर बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

तबियत बिगड़ने पर हुआ था खुलासा

बच्ची बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। बच्ची की तबियत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। जिसके बाद बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक किशोर अपने घर से फरार हो चुका था।

किशोर को किया उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी किशोर को उत्तर प्रदेश के गोंडा से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें