Haridwar NewsBig News

15 साल के किशोर ने बनाया पांच साल की मासूम को हवस का शिकार, तबियत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

हरिद्वार से शर्मनाक मामला सामने आया है। सिडकुल क्षेत्र में 15 साल के किशोर ने पांच साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। नाबालिग की तबियत बिगड़ने के बाद वारदात का खुलासा हुआ। मामले को लेकर मासूम के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

किशोर ने किया पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चों के परिजन उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले हैं। दोनों परिवार हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में भी आस-पास रहते हैं। शुक्रवार को पांच साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि दूसरे परिवार के 15 साल का किशोर बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

तबियत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

बच्ची बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। बच्ची को इस हालत में देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची की तबियत बिगड़ता देख वह उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की।

आरोपी किशोर की तलाश जारी

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक किशोर घर से फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी किशोर को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें