Champawat NewsBig News

शर्मनाक : पांच साल की बच्ची के साथ रेप, दादा ने पोती को बनाया हवस का शिकार

चंपावत जिले के लोहाघाट से दादा और पोती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दादा ने अपनी पांच साल की मासूम पोती को हवस का शिकार बनाया. किशोरी ने जब अपनी मां को इसकी जानकारी दी तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है.

पांच साल की बच्ची के साथ रेप

घटना लोहाघाट ब्लॉक के गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है. बता दें आरोपी किशोरी के रिश्ते के सगे दादा हैं. मासूम ने अपनी मां को जब आपबीती सुनाई तो महिला के होश उड़ गए. एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

दादा ने पोती को बनाया हवस का शिकार

सोमवार यानी आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा. मामले को लेकर एसएचओ ने बताया की मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली की एसआई पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है. एसएचओ ने बताया आरोपी ने घटना को जून और जुलाई के बीच अंजाम दिया था. पीड़िता की मां ने जब मामले को लेकर आरोपी की पत्नी को जानकारी दी तो उसने भी महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें