National : टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए पांच यात्रियों की मौत, पनडुब्बी मालिक ने दी संवेदनाएं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए पांच यात्रियों की मौत, पनडुब्बी मालिक ने दी संवेदनाएं

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
national news

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए पांच यात्रियों की मौत हो गई है। यह पांचो यात्री अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गए थे। लेकिन रविवार से ही इस पनडुब्बी का कुछ पता नहीं चल रहा था। लगातार इनकी खोजबीन की जा रही थी। वही अब जानकारी सामने आई हैं पनडुब्बी पर सवार पांचो यात्रियों की मौत हो गई है।

 पनडुब्बी मालिक ने दी संवेदनाएं

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार पनडुब्बी के मालिक ने सभी यात्रियों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होनें कहा कि हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है। बता दें, पनडुब्बी रविवार सुबह छह बजे उत्तर अटलांटिक में अपनी यात्रा पर रवाना हुई थी। उस समय चालक दल के पास चार दिन की ऑक्सीजन थी। लेकिन अभियान में 96 घंटे बीत चुके थे और पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। वहीं जानकारी सामने आई है कि जहां टाइटैनिक का मलबा है, वहीं पनडुब्बी का मलबा मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह मलबा लापता पनडुब्बी से जुड़ा है या नहीं। इसे लेकर मुल्यांकन किया जा रहा है।

पनडुब्बी में यह यात्री थे सवार

पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। इसमें ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग, ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट इस पनडुब्बी में सवार थे।

TAGGED:
Share This Article