UttarakhandBig NewsNainital News

Uttarakhand: साढ़े पांच साल के तेजस ने किया प्रदेश का नाम रोशन, World Record बनाने वाला सबसे काम उम्र वाला चेस प्लेयर

Haldwani में यूकेजी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र तेजस तिवारी ने विश्व के सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाडी बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने तेजस को सबसे कम उम्र का खिलाडी घोषित किया है।

बता दें जून में FIDE rating में तेजस को 1149वीं रेटिंग मिली थी। इसके लिए फिडे ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर तेजस की उपलब्धि को लेकर पोस्ट भी किया था।

पिता भी रह चुके हैं शतरंज के खिलाडी

तेजस तिवारी हल्द्वानी के सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। तेजस के पिता शरद तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मां इंदु तिवारी हाउस वाइफ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस के पिता शरद ने बताया कि वो भी कुमाऊं विवि में शतरंज के खिलाडी रह चुके हैं। तेजस साढ़े तीन साल की उम्र से शतरंज खेल रहा है। तेजस की उपलब्धि पर वो काफी खुश हैं।

मार्च 2022 में किया था प्रथम स्थान हासिल

तेजस ने हाल ही में रुद्रपुर में हुई प्रथम स्व. धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चार ड्रा और दो जीत के साथ FIDE rating प्राप्त की है। मार्च 2022 में उत्तराखंड शतरंज संघ की ओर से आयोजित 16वीं उत्तराखंड स्टेट open chess tournament के अंडर-8 वर्ग में तेजस ने प्रथम स्थान हासिल कर उत्तराखंड स्टेट चैंपियन बने थे।

तेजस बने विश्व के Youngest Chess Player

जानकारी के अनुसार दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक समित टिक्कू ने बताया कि तेजस विश्व का सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बने है। इस पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ फिडे की ओर से पुष्टि की गई है। यह राज्य और देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। निदेशक ने तेजस की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

अलग अलग राज्यों में कर चुके हैं प्रदेश का प्रतिनिधित्व

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस अभी तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में 2022 में हुई राष्ट्रीय अंडर-8 शतरंज प्रतियोगिता, अहमदाबाद गुजरात में अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता, भुवनेश्वर ओडिसा, 2022 में नई दिल्ली में हुई सब जूनियर और 2023 में होसुर तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें