Uttarkashi : यमुनोत्री धाम मे सीजन की पहली बर्फबारी, तीर्थयात्रियों में उत्साह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यमुनोत्री धाम मे सीजन की पहली बर्फबारी, तीर्थयात्रियों में उत्साह

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
yamunotri mai barfbari

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। यमुनोत्री धाम मे सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिसने लोगों को सर्दी का अहसास कराया है। हिमपात होने से श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए हैं।

यमुनोत्री धाम मे सीजन की पहली बर्फबारी

बर्फबारी होने से यमुनोत्री धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का जमकर लुफ्त उठाया। बारिश और बर्फबारी के बाद यमुना घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहने। वहीं कई लोगों को बर्फबारी होने के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इन जिलों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा। मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 18 अक्टूबर को मौसम शुष्क बना रहेगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।