National

पहले गंभीर बीमार फिर नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का कर दिया अंतिम संस्कार- प्रमोद कृष्णम

देश में बना इंडिया गठबंधन टूटता हुआ नजर आ रहा है। पहले पश्चिम बंगाल फिर पंजाब और बिहार में इंडिया गठबंधन के कमजोर होने के बाद अब ये चर्चा तेज हो गई है कि इंडिया गठबंधन की आगे की रणनीति क्या होगी। वहीं अब इस मामले में कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम ने बिहार के पूरे प्रकरण पर बयान दिया है। उन्होनें कहा कि इंडिया गठबंधन का तो नीतीश जी ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

कांग्रेस किसी को रोकने की कोशिश नहीं करती

नेता प्रमोद कृष्णम ने बिहार के मामले में कहा कि, कांग्रेस किसी को रोकने की कोशिश नहीं करती, जिसे जाना हो जाओ। कांग्रेस एक महान पार्टी है। जब हम अपनों को रोकने की कोशिश नहीं करते तो नीतीश जी को कैसे रोक सकते हैं।

नीतीश कुमार ने अंतिम संस्कार कर दिया

वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंडिया गठबंधन जब से बना है तभी से ये कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है। शुरुआत से ही इसमें तरह-तरह के वायरस आ गए, फिर ये आईसीयू में चला गया और अब अंत में वेंटिलेटर में है। फिर कल नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार कर दिया है। अब इंडिया गठबंधन का क्या होगा? अब तो पटना में नीतीश जी ने अंतिम संस्कार ही कर दिया है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें