Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: शुरू हुआ पहला प्रीपेड टैक्सी बूथ, DIG ने किया शुभारंभ, ये होंगे फायदे

cabinet minister uttarakhand

हल्द्वानी: हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में पुलिस ने यात्रा सीजन को देखते हुए प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत करने की सराहनीय पहल की है। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कुमाऊं के पहले प्रीपेड टैक्सी बूथ का शुभारंभ किया। काठगोदाम कुमाऊं का सबसे अंतिम रेलवे स्टेशन है।

यहां से यात्री टैक्सी के माध्यम से पहाड़ों के विभिन्न पर्यटक स्थलों के दर्शन में जाते हैं। लिहाजा पर्यटकों को सही जानकारी मिले और किराए को लेकर मूल्य निर्धारण सहित उनकी सुरक्षा और जानकारी के लिए पुलिस ने प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत की है। डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा सीजन में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।

इसको देखते हुए ही प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत की गई है, जहां से यात्रियों के लिए टैक्सियों के रेट निर्धारण से लेकर उनको पर्यटक स्थलों की जानकारी सहित हर तरह की मदद के लिए यहां पर व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने कहा कि मनमाना किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा कराना ही हमारा सबसे पहला उद्देश्य है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें