Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, संगठन ने दिया बड़ा टास्क

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो गई है। इस पहली ही बैठक में संगठन की ओर से सरकार को काम सौंप दिया गया है। संगठन की ओर से सीएम और कैबिनेट मंत्रियों को भाजपा दृष्टि पत्र सौंपा है। सरकार से आग्रह किया है कि सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले सभी काम पूरे होने चाहिए।

पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मंत्रीमंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें