पहले प्रेम विवाह, अब गर्भवती होने पर जंगल में ले जाकर हत्या की साजिश


एक साल पहले मंदिर में जाकर किया था प्रेम विवाह, लेकिन युवती के गर्भवती होने पर अब उसे साथ रखने से किया इंकार। युवती की माने तो उसकी हत्या के इरादे से ले जा रहा था जंगल लेकिन इस बात की भनक लगते ही उसने चलती कार से कूद कर जान बचाई। पीड़िता इसकी शिकायत पुलिस में दी तो आरोपी पति के खिलाफ किया केस दर्ज।
पुलिस की जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप जगतपुरा वार्ड नंबर छह निवासी युवती मूलरूप से डूंगरा, भनोली अल्मोड़ा निवासी संजय सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह वर्तमान में जगतपुरा में रह रहा है। संजय सिंह एक साल पहले युवती से मंदिर में प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब वह 9 महीने की गर्भवती हो तो संजय उसे अपने साथ रखने से मना कर रहा है। लेकिन जब उससे इसका कारण मालूम किया तो उसने बच्चा उसका न होने की बात कह रहा है। युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे जान से मारने के इरादे से संजय सिंह, उसका भाई दीपू बिष्ट और मां कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए, लेकिन जैसे ही उसे इस बात की भनक लगी तो उसने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। युवती ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।