National

इस्राइल में फंसे 212 लोगों का पहला जत्था सुरक्षित लौटा भारत

इस्राइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंच गया है। पहले जत्थे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकर 212 लोग भारत पहुंच गए हैं। लोगों ने दिल्ली पहुंचते ही भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

वतन लौटकर जताई भारतीयों ने खुशी

भारत लौटे लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब हम अपने वतन लौट आए हैं इसलिए सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि हमास ने शनिवार सुबह इस्राइल पर हमला किया था, जिसके बाद से अब तक दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। हमले में दोनों ही तरफ से 2500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई हैं।  

212 लोग लौटे अपने वतन

इस्राइल में भारत के भी कई लोग फंसे हुए हैं जिन्हें वापस लाने के लिए भारत की सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया है। वहीं शुक्रवार की सुबह 212 लोग सुरक्षित भारत लौट गए हैं।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें