National

अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 11 कोरोना मरीजों की जलकर मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 11 मरीजों की जलकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से 11 मरीजों की जलकर मौत हो गई। यह आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी जिससे वार्ड पूरी तरह से जलकर राख हो गया। जिस दौरान यह आग लगी, उस समय वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। कई मरीज ऐसे भी थे जो वैंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है। अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई और सभी अपनी जान बचाने को इधर-ऊधर भागने लगे।

प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है। दमकल की कई गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाई। इधर, अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।

इस दौरान अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण आग बुझाने में नाकाम रहेए जिससे आग बढ़ गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5.5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। डीसी को घटना की जांच करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें