Haridwar NewsHighlight

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे की मौत, परिजनों में पसरा मातम

हरिद्वार में बीती रात शादी समारोह में एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी. हर्ष फायरिंग के दौरान गोली एक नौ साल के बच्चे को जा लगी. जिसमें बच्चे की मौत हो गई. देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मामले की जांच जारी है.

गोली लगने से नौ साल के बच्चे की मौत

घटना शनिवार रात आठ बजे की ही है. संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंद वाला गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी. गोली लगने से नौ साल के बच्चे रियान की दर्दनाक मौत हो गई. देखते ही देखते शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई.

परिजनों में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस की टीम पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें