Nainital NewsBig News

गैस सिलेंडर का लीकेज ठीक करने के दौरान लगी आग, तीन लोग झुलसे, हालत नाजुक

रामनगर में गैस सिलेंडर का लीकेज ठीक करने के दौरान अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से रसाई में मौजूद दंपति समेत तीन लोग झुलस गए. आनन-फानन में तीनो को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

गैस सिलेंडर का लीकेज ठीक करने के दौरान लगी आग

घटना बुधवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव के रहने वाले विनोद आर्य की पत्नी पूजा रसोई में काम कर रही थी. इस दौरान गैस सिलेंडर लीकेज होने पर पूजा ने अपने पति को बुलाया. दोनों गैस लीकेज को ठीक कर रहे थे. जिसमें वो सफल नहीं हुए. इस दौरान विनोद आर्य ने अपने पड़ोस में रहने वाले जीवन बोरा को लीकेज ठीक करने के लिए बुलाया.

तीनों घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

बता दें जीवन इंडियन गैस एजेंसी में कार्यरत हैं. जीवन ने जैसे ही गैस लीकेज ठीक करने के बाद माचिस की तिल्ली जलाकर सिलेंडर चेक किया. तभी उससे आग की तेज लपटने निकलने लगी. जिससे रसाई में मौजूद दंपति समेत जीवन तीनों बुरी तरह से झुलस गए. आनन-फानन में उनके परिजन तीनों लो लेकर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जहां से तीनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें