Pauri Garhwal NewsHighlight

पौड़ी के जंगलों में भड़की आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

जनपद पौड़ी में वन अग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां बीते दिनों मंडल मुख्यालय पौड़ी से सटे गांव के जंगल जलने का सिलसिला जारी था। वहीं आज सुबह ब्लॉक कार्यालय पौड़ी के जंगलों में भी एकाएक आग लग गई और यह आग धीरे-धीरे पूरे जंगल को स्वाहा करने को लेकर आतुर दिखी।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल ने कहा की सूखी पड़ी झाड़ियां में वनाग्नि की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है। आज सुबह ब्लॉक की नजदीक लगी आग आरटीओ विभाग के जंगल से होते हुए ब्लॉक के जंगल तक पहुंच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सूखी झाड़ियां की वजह से विकराल हो रही आग

रेंजर मनोज रावत ने कहा कि इससे पहले भी उनके द्वारा जंगल से सटे लोगों को अपने आसपास की झाड़ियां को साफ करने की अपील की गई थी। मगर सुखी झाड़ियां न कटने से आग बहुत तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया की फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लोगों से भी अपने आसपास की सूखी झाड़ियां को काटने की अपील की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें