Big NewsDoiwala NewsUttarakhand

एसबीआई की डोईवाला शाखा में आग लगने से मची हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

स्टेट बैंक ऑफ डोईवाला शाखा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही पुलिस टीम भी पहुंची। अभी तक आग लगने की वजह शॉट सर्किट ही सामने आ रही है। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शॉट सर्किट बताई जा रही वजह

शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शुगर मिल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डोईवाला शाखा में आग लग गई। जिस से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह बैंक से धुआं निकलता दिखाई दिया। मौके पर आए कर्मचारियों ने बैंक खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया तो पूरे बैंक परिसर में धुंआ छाया था।

कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जिस से कुछ ही समय बाद टीम मौके पर आ गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट मन जा रहा है।

रिकॉर्ड रूम में आग लगने से नुकसान की भी सूचना मिल रही है। हालांकि अभी साफ़ नहीं है की कितना नुकसान हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें