Dehradun NewsHighlight

पर्दे की दुकान में लगी भीषण आग, चपेट में आया शूज स्टोर, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

देहरादून के डोईवाला में एक पर्दे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी की आग की लपटों ने पास के ही एक शूज स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पर्दे की दुकान में लगी भीषण आग

घटना गुरुवार की है। डोईवाला में स्थित पर्दे की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी की आग की लपटों ने पास ही के शूज स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने से दुकान में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें