भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इस देश के संविधान में हर किसी को अपने विचार रखने की आजादी है। पर क्या यह सिर्फ कागजी बातें ही बनाकर रह गई हैं? ऐसा ही एक मामला मुंबई से आ रहा है। जहां एक सिंगर और रैपर ने सरकार के खिलाफ गाना गया। तो इसी बात पर रैपर के ऊपर एफआईआर दर्ज कर दी गई।
शांति भंग करने और नफ़रत बढ़ाने का है आरोप
रैपर उमेश खाडे के ऊपर सरकार के खिलाफ गाना गाने की वजह से मामला दर्ज कर दिया गया है। रैपर के ऊपर शांति भंग करने और नफ़रत बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने सरकार को निशाना बनाने वाले रैपर के ऊपर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर दी।
रैपर उमेश खाडे पर इन धाराओं में हुआ केस दर्ज
मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के एक अधिकारी ने ये शिकायत दर्ज की है। रैपर के ऊपर आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने की कोशिश), 505(2) (दो वर्गों के बीच दुश्मनी, नफ़रत बढ़ाने के मकसद से कही गई बात) और आईटी क़ानून की धारा 67 (इलैक्ट्रॉनिक प्रारूप में आपत्तिजनक सामग्री दिखाना) लगाई गई है।
इस गाने को लेकर दर्ज हुआ केस
आपको बता दें की जिस रैपर के ऊपर FIR दर्ज हुई है वो मुंबई के वडाला इलाके में रहता है। पुलिस के अनुसार रैपर ने ‘भोंगली केली जनता’गाना गया था। इसी गाने की वजह से रैपर के ऊपर मामला दर्ज हुआ है।
आगे पुलिस ने बताया की रैपर ने सोशल मीडिया में ‘शंभो’ नाम के अकाउंट से अपना गाना पोस्ट कियाथा। जिसके बाद गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रैपर राज मुंगसे के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस
ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी रैपर पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले भी एक रैपर पर केस दर्ज हो चुका है। इससे पहले ठाणे जिले की अंबरनाथ पुलिस ने बुधवार को रैपर राज मुंगसे के खिलाफ उनके गाने के लिए मामला दर्ज किया था।
जिसमें आरोप लगाया गया कि महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार को कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए निशाना बनाया गया था।