National

गुजरात में 9 हजार शिक्षकों पर लगा 1.54 करोड़ का जुर्माना, बोर्ड एग्जाम के नंबर जोड़े गलत

गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 9 हजार से ज्यादा शिक्षकों पर गुजरात बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान गलती करने पर दो सालों में 1.54 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गुजरात के इन शिक्षकों द्वारा 10वीं और 12वीं की आंसरशीट में रखे जाने वाले माक्र्स का टोटल करने में गलती पाई गई थी।

दरअसल, राज्य के शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायक किरीट पटेल द्वारा पूछा गया था कि 10वीं और 12वीं की आंसरशीट मूल्यांकन में गलती करने वाले शिक्षकों की संख्या कितनी है? उन्हें कितना जुर्माना लगाया गया? कितने शिक्षकों ने जुर्माना भरा है? अगर शिक्षकों ने जुर्माना नहीं भरा तो सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?

शिक्षा मंत्री ने स्वीकार की गलती

वहीं प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक किरीट पटेल के इस सवाल के जवाब में राज्य के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने स्वीकार किया कि कम से कम 9,218 शिक्षकों में से 10वीं के 3,350 और 12 वीं के 5,868 टीचर्स ने साल 2022 और 2023 में बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान अंको की गणना में गलतियां की थीं। सदन में पेश लिखित जवाब के अनुसार राज्य सरकार ने इन शिक्षकों पर 1.54 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। प्रति शिक्षक औसतन लगभग 1,600 रुपये जुर्माना लगाया गया।

2657 शिक्षकों ने नहीं भरा जुर्माना

वहीं 10 वीं के 787 और 12वीं के 1870, कुल मिलाकर 2657 शिक्षकों ने 50.97 लाख रुपये का जुर्माना अभी तक नहीं भरा है। इन तमाम शिक्षकों को शिक्षा विभाग की तकफ से नोटिस भी दिया गया है और भविष्य में ऐसी गलती ना हो इसके लिए सरकार ने अब आंसरशीट के मूल्यांकन के लिए एक वेरिफायर की नियुक्ति भी की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें