Dehradun NewsHighlight

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने की CM से मुलाकात, फिल्म शूटिंग की सम्भावनाओं को लेकर की चर्चा

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने देवभूमि में फिल्म शूटिंग की सम्भावनाओं को लेकर चर्चा की।

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने की CM से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सबसे सुंदर व अच्छे गंतव्य हैं।

फिल्म निर्माण से संबंधित विषयों पर की चर्चा

सीएम धामी ने कहा नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, हर्षिल व फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान उत्तराखंड में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही बदरी-केदार धाम और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं।

बेहतर माहौल बनाने के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास : CM

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं व वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही है। उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें