Entertainment

Fighter Trailer: खत्म होगा फैंस का इंतजार, ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक

Fighter Trailer : ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter)आज कल खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फैंस लंबे समय से इसके ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को दुगना करने के लिए ट्रेलर(Fighter Trailer) की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया हैं।

fighter

इस दिन जारी होगा Fighter Trailer

फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला हैं। 15 जनवरी को ऋतिक-दीपिका स्टारर फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा ’15 जनवरी को फाइटर का ट्रेलर दोपहर 12 बजे रिलीज हो रहा है।’

इस दिन दस्तक देगी ‘Fighter’

इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अभिनय करते नज़र आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया गया है। इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म के लिए फैंस उत्साहित हैं।

मेकर्स ने फिल्म के कई गाने जारी कर दिए हैं। जिनको दर्शकों द्वारा काफी प्यार किया जा रहा हैं। 25 जनवरी को फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर दस्तक देगी। इस फिल्म में मुख्य लीड एयर फोर्स पायलट के रोल में नज़र आएंगे। ऋतिक और दीपिका पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें