HighlightNational

बारात में मछली के सिर को लेकर खूनी संघर्ष, 11 लोग जख्मी

Fight for fish kadi

कई लोग नॉनवेज खाने की शौकीन होते हैं किसी को चिकन पसंद है तो किसी को मटन तो वहीं किसी को मछली यानी की फिश कढी़। कई बार तो नॉनवेज के लिए लड़ाई झगड़ा तक हो जाता है। जी हां एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको सुनकर और जानकर कोई आज हैरान है.

मामला बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना के  सिसई टोला भटवलिया का है। यहां समारोह में मछली के सिर के लिए जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट की घटना में 11 लोग जख्मी हो गए हैं।  जिन्हें इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के घायलों का अलग-अलग फर्द बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवलिया में छठू गोंड के यहां बारात आई थी। शादी-समारोह में खिलाने के लिए मछली-चावल का इंतजाम किया गया था। सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे जख्मी सुदामा गोंड के अनुसार उनका बेटा राजू गोंड और मुन्ना गोंड मछली सर्व कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी अजय गोंड और अभय गोंड अपने जानने वाले मेहमानों को लेकर आए और उन्हें खिलाने के लिए बैठा दिया। खाने के लिए बैठे लोगों को पहले राउंड में दो-दो पीस मछली दिया गया। जिसके बाद मछली के सिर यानी मुड़ा की मांग की गई। मछली का सिर नहीं दिए जाने पर राजू गोंड और मुन्ना गोंड की पिटाई की जाने लगी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें