Uttarakhand : दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची अफरातफरी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची अफरातफरी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
ROORKEE: DAWA FACTORY MAI LAGI AAG दवा फैक्ट्री में आग लगी आग

रुड़की के भगवानपुर में दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा गया। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

घटना मंगलवार सुबह भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुहाना के पास यश फार्मा फैक्टरी में आग लग गई। दवा फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नुकसान का किया जा रहा आकलन

बताया जा रहा है घटना के दौरान कर्मचारी फैक्ट्री में काम रहे थे। करीब सात बजे के आसपास अचानक आग लग गई। आग से फैक्टरी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।