Tehri NewsHighlight

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, हाइड्रा क्रेन और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर तीनधारा ध्रुव होटल के पास हाइड्रा क्रेन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है.

हाइड्रा क्रेन और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत

हादसा सोमवार का है. मिली जानकारी के अनुसार एक हाइड्रा क्रेन ऋषिकेश व्यासी से श्रीनगर की ओर आ रहा था. इस दौरान क्रेन के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाकर रुक गया. जिससे पीछे से आ रही एक्टिवा क्रेन से टकरा गई. हादसे में स्कूटी सवार दो व्यक्ति घायल हो गए.

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां चंद्रपाल सिंह (40) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि नंदराम (45) पुत्र गोपाल राम का उपचार चल रहा है. पुलिस ने क्रेन चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें