Haridwar NewsBig NewsRoorkee News

Roorkee news: रुड़की में बुखार का कहर : एक महिला और दो बच्चों ने तोड़ा दम, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Roorkee news: बुखार ने रुड़की क्षेत्र के अधिकतर गांवों को चपेट में ले लिया है। बुखार पीड़ितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बुखार से पीड़ित क्षेत्र की एक महिला और दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। स्थिति यह है कि पिछले चार दिनों में बुखार से पीड़ित मरीज दम तोड़ रहे हैं।

तीन मौतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल

जानकारी के अनुसार नसीरपुर कलां में जमातून (50) पत्नी मंजनू, सन्नी (13) पुत्र घनश्याम, साहिला (10) की बुखार से मौत ही गई। बताया जा रहा है ये लोग पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। सभी का इलाज क्षेत्र के निजी अस्पतालों में चल रहा था। क्षेत्र में बुखार से तीन मौतों से दहशत का माहौल बना हुआ है।

बुखार पीड़ितों के घरों में जाने से कतरा रहे लोग

बता दें सप्ताह में सात लोगों की जान बुखार से गई है। एक महीने के भीतर बादशाहपुर, पदार्था, नसीरपुर कलां, एकड़ कलां, बहादरपुर जट आदि गांवों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्थिति ऐसी बनी हुई है कि जिन गांवों में लोगों को बुखार फैला है। उन गांवों में लोगों के घरों में जाने से भी अन्य लोग कतरा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें