Big NewsHaridwarUttarakhand

दुष्कर्म की जांच मामले में लापरवाही पर महिला दारोगा सस्पेंड, दिए जांच के आदेश

suspended

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने एक महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। महिला दारोगा पर दुष्कर्म की जांच में मामले लापरवाही बरतने का आरोप है। साथ ही थानाध्यक्ष को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए गए हैं।
दुष्कर्म की जांच में लापरवाही बरतने पर महिला दारोगा सस्पेंड, सिडकुल थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में महिला दारोगा ललिता चुफाल ने आरोपी की गिरफ्तारी करना तो दूर उसका पता भी नहीं ढूंढा और अज्ञात में चार्जशीट लगा दी। संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने महिला दारेागा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल को प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने हरिद्वार जिले के सिडकुल थाने में तैनात एक महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमे में दर्ज आरोपी का पता पीड़िता को नहीं मालूम था।

इस मामले में महिला दारोगा ललिता चुफाल ने आरोपी की गिरफ्तारी करना तो दूर उसका पता भी नहीं ढूंढा और अज्ञात में चार्जशीट लगा दी। संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने महिला दारेागा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल को प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए हैं।

कई बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार

कुछ दिन पहले हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पीड़िता की मुलाकात हुई और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने मुकदमे में आरोपी का नाम व स्थानीय पता लिखवाया था, लेकिन मूल पते की जानकारी उसे नहीं थी।

Back to top button